COAL SHORTAGE IN INDIA || बिजली संकट का कारण है कोयले की कमी || भारत में बिजली संकट के प्रमुख 3 कारण

लेखक श्री राजेश अलोने

हमारे देश में ऊर्जा का संकट या बिजली संकट होने की आशंका नजर आ रही है कोयला से चलने वाले लगभग 135 पावर प्लांट हैं| इनमे से आधे से ज्यादा प्लांट में कोयले का स्टॉक खत्म होने वाला है| हमारे देश में 70% से ज्यादा अधिक बिजली का उत्पादन कोयले से किया जाता है|

कोयले से बिजली कैसे बनती है विस्तार में पड़े ……


भारत में दुनिया का कोयले का चौथा सबसे बड़ा भंडार है| इसके बावजूद यह कोयला संकट से गुजर रहा है| हमारे देश में बिजली खपत अधिक होने के कारण कोयले की अधिक जरूरत होती है| भारत देश दुनिया में कोयला आयात करने के मामले में दूसरे नंबर पर है| कोयले की कमी के प्रमुख कारन निचे दिए गये है|
बिजली की खपत में हुआ इजाफा


कोरोना का कहर थोडा कम होने के बाद औद्योगिक गतिविधियां तेज होने लगी| इसके कारण 2018-19 के मुकाबले 20% बिजली की डिमांड बढ़ी है| इस कारण कोयले के दाम में 40% तक बढ़ गये है| बढ़ती कीमतों के कारण भारत का कोयला आयात इन 2 सालो में बहुत कम रहा है|


बारिश से भी हुआ असर


कोयला संकट की बारिश भी वजह बनी| पूर्वी और मध्य भारत में हुई मानसूनी बारिश के चलते कोयला खदानों में खनन प्रभावित हुआ है| और यातायात मार्ग भी प्रभावित हुए हैं| इसके कारण कोयले का पर्याप्त स्टॉक नहीं हो पाया| पावर जनरेशन कंपनियों ने कोल इंडिया कंपनी को भुगतान नहीं किया है|


चीन में फंसा है भारत का 20 लाख टन कोयला


खबरों की माने तो भारत का लगभग 20 लाख टन कोयला चीन में फंसा हुआ है| यह कोयला भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति के लिए ऑस्ट्रेलिया से मंगवाया था| भारत सबसे ज्यादा कोयले का आयात ऑस्ट्रेलिया से ही करता है|
आगे क्या होने की संभावना है?
अभी कुछ कहा नही जा सकता की मौजूदा परिस्थिति कब तक रहेगी| लेकिन कुछ जानकारों के अनुसार उम्मीद है कि बहुत जल्दी सुधरेगी|

उनके अनुसार “मॉनसून समाप्त होने पर सर्दियां आ जाएगी और बिजली ख़पत कम हो जाएगी|

FREE ELECTRICITY SUPPLY SCHEME || फ्री बिजली योजना कैसे देश को तबाह कर रही है

कोयला महंगा होने से प्लांट ने आयात कम किया

एक रिपोर्ट के अनुसार कोयले की मांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार कोयले की कीमते भी तेजी से बढ़ी हैं। जिससे कुछ प्लांट ने आयात कम कर दिया


what is Lightning Conductor || how to work Lightning Arrestor
What is Touch Screen || टच स्क्रीन क्या है ? || कैसे कम करता है
Funny Google Tricks || गूगल के कुछ महत्वपूर्ण ट्रिक
What is Thermistor || थर्मिस्टर क्या है ?
करंट डिवाइडर रुल क्या होता है
अल्टरनेटर क्या है?|| What is Alternator