THREE PHASE STARTER USE || थ्री फेज स्टार्टर के उपयोग || DOL, STAR DELTA VFD SOFT STARTER ||किस मोटर पर कौन सा स्टार्टर लगाना चाहिए || Which starter should be used in motor motor

लेखक श्री राजेश अलोने विद्युत अभियंता

Which starter should be used in motor motor

दोस्तों जैसे कि हम जानते हैं कि स्टार्टर कई प्रकार के होते हैं

जैसे DOL स्टार्टर, स्टार डेल्टा स्टार्टर, इसके अलावा रिवर्स फॉरवर्ड स्टार्टर, VFD, सॉफ्ट स्टार्टर। यह जो स्टार्टर है इनका उपयोग किस समय किया जाता है और कौन से मोटर के लिए कौन सा स्टार्टर USE किया जाता है वही आज हम इस पोस्ट में जानेंगे|

अच्छी क्वालिटी और उचित दाम के स्टार्टर यहाँ से खरीद सकते है|

सबसे पहले  DOL STARTER और स्टार डेल्टा स्टार्टर के बारे में बात करते हैं इंटरव्यू में भी इन दोनों स्टार्टर के बारे में पूछा जाता है| MAXIMUM जो प्रश्न  पूछे  जाते  है की DOL स्टार्टर किस मोटर में  लगाया जाता है इस सवाल का जवाब काफी ज्यादा सिंपल है|

DOL STARTER

  डी ओ एल स्टार्टर मतलब डायरेक्ट ऑनलाइन स्टार्टर उन सभी इंडक्शन मोटर पर लगाया जाता है जो 7.5  किलो वाट या 10 एचपी के नीचे की होती है| यहां पर कुछ  लोग कंफ्यूज हो सकते हैं क्योंकि किसी-किसी इंडस्ट्री में 5 किलो वाट के ऊपर की मोटर को भी DOL स्टार्टर पर नहीं चलाते, इसे स्टार डेल्टा स्टार्टर पर ही चलाते हैं आखिर इसके  पीछे का कारण क्या है जानते हैं|

ऊपर दिए गए सभी स्टार्टर के नाम से ही पता लग जाता है किस का उपयोग कहां किया जाता है| अगर हम डी ओ एल स्टार्टर के नाम की बात करें तो इसका नाम है डायरेक्ट ऑनलाइन स्टार्टर| इसका मतलब होता है जैसे हमारी कोई मोटर है उसमें डायरेक्ट लाइन की सप्लाई दे देना, जिससे लाइन में अगर 415 VOLT आ रहा है तो वह 415 वोल्ट सीधा मोटर में दे देंगे। इसीलिए इस स्टार्टर को डायरेक्ट ऑनलाइन स्टार्टर कहते हैं| क्योंकि लाइन में जितना वोल्टेज है वह पूरा मोटर को ट्रांसफर कर देता है|

   इस STARTER के  फायदे के साथ कुछ नुकसान भी है क्योंकि इस STARTER को हम बड़ी मोटर पर नहीं लगा सकते हैं| क्योंकि जब हम मोटर को डायरेक्ट लाइन के VOLTAGE से जोड़ देंगे तो मोटर स्टार्टिंग में अपने RATED CURRENT से 4 से 5 गुना ज्यादा करंट लेती है| जैसे अगर कोई मोटर स्टार्टिंग में 20 एंपियर करंट लेना चाहिए अगर DOL STARTER लगाएंगे तो यह 100 से 200 एंपियर करंट लेगी| अगर इतना करंट हमारे मोटर में जाएगा तो यह वाइंडिंग को डैमेज कर सकता है| इसीलिए बड़ी मोटरों में स्टार डेल्टा स्टार्टर को लगाना चाहिए

स्टार डेल्टा स्टार्टर

 जितनी भी मोटर 7.5 किलो वाट के ऊपर की है उनमें स्टार डेल्टा स्टार्टर को लगाना चाहिए| स्टार्टर के द्वारा पहले मोटर को स्टार कनेक्शन में चलाते हैं| इससे मोटर की तीनों क्वाइल में बराबर करंट 240 वोल्ट ही जाएगा| इसके बाद जैसे ही मोटर डेल्टा में चलाते हैं उस समय प्रत्येक वाइंडिंग में 440 वोल्ट की सप्लाई होती है|

Reverse forward starter

    इस स्टार्टर का उपयोग वहा  किया जाता है जब हमें मोटर को दोनों डायरेक्शन में चलाना होता है| जिससे मोटर को हमें कुछ देर CLOCKWISE डायरेक्शन में घुमाना है उसके बाद में कुछ देर ANTI CLOCKWISE डायरेक्शन में घुमाना हो तब हम इस STARTER का उपयोग करते हैं|

Star delta starter भी दो प्रकार के होते हैं रिवर्स फॉरवर्ड DOL starter aur reverse forward star delta starter |

VFD (Variable frequency drive)

  इसका उपयोग वहां वहा किया जाता है जहां  मोटर की स्पीड को कंट्रोल करना होता है जैसे  हम चाहते हैं कि हमारी मोटर थोड़ी देर FAST SPEED में चले फिर SLOW SPEED में चले और वह सब ऑटोमेटिक हो| वहां पर हम VFD (Variable frequency drive) को लगाते हैं| इसके और भी फायदे हैं इससे मोटर को सेफ्टी मिल जाती है| लेकिन इसका मुख्य काम है मोटर के RPM को CONTROL करना|

Soft starter

इस स्टार्टर  के बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है| यह बहुत ही सिंपल  स्टार्ट है जब हम मोटर पर स्टार्ट करते हैं, चाहे हम DOL स्टार्टर से स्टार्ट करें या स्टार डेल्टा स्टार्टर से स्टार्ट करें| तो  मोटर झटके के साथ स्टार्ट होती है तो यह जो झटका है इसी को कंट्रोल करने के लिए सॉफ्ट स्टार्टर का USE किया जाता है|

other post


अल्टरनेटर क्या है?|| What is Alternator
 WORKING PRINCIPLE OF TESLA COIL
डी.सी.मोटर (D.C. Motor) क्या है || डीसी मोटर का कार्य सिद्धांत
Slipring Motor का उपयोग क्रेन में क्यों किया जाता है?
Electric fan कैसे काम करता है? || WORKING OF FAN REGULATOR 
डायोड क्या है ? कार्य सिद्धांत | डायोड के प्रकार
Transistor क्या है || और यह कैसे काम करता है?
WHAT IS FUSE || फ्यूज कैसे कार्य करता है

करंट डिवाइडर रुल क्या होता है || what is current divider rule || current devider formula